उत्तराखंड

मां शाकुम्भरी देवी में धार्मिक अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

पूर्णाहुति: धार्मिक अनुष्ठान

बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया मां से सुख शांति का आशीर्वाद
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र के खतेणा गांव में मां शाकुम्भरी मन्दिर में चल रहा नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान रविवार को संपंन हो गया। इस मौके पर पूर्णाहुति के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने मां शाकुम्भरी से सुख शांति का आशीर्वाद लिया। इससे पहले अष्टमी को यहां भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई।


चैत्र नवरात्र के शुरूआत से सतेराखाल के खतेणा गांव में मंदिर में सकलीकरण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का नौ दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। यहां प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नित्य पूजाएं की जाती रही। भगवती के नौ रूपों की पूजा हुई। देवी पाठ में हर दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। ग्राम खतेणा, सान्दर, बेला, बेलणी की अधिष्ठात्री देवी मां शाकुम्भरी का इस क्षेत्र में एकमात्र मन्दिर है। जिसका बीते डेढ़ वर्षों में निर्माण किया गया। रविवार को यहां आसपास के अधिकांश गांवों से लोग मां के दर्शनों को पहुंचे। नवमी के दिन इस धार्मिक अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। पूर्णाहुति के दौरान बड़ी संख्या में देवी देवता अवतरित हुए जिन्होंने भक्तों को आशीर्वाद दिया। क्षेत्रीय लोगों मां के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। इस मौके पर बृजमोहन बिष्ट, जयकृत बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, गम्भीर सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, सिदार्थ बिष्ट, मस्तान बिष्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

केदारनाथ विधायक ने की 5 लाख की घोषणा-
धार्मिक अनुष्ठान में पहुंची केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए समिति को 5 लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देवभूमि में हमारे गांवों में वर्षो पुराने मंदिर आस्था के केंद्र है। देवी देवताओं पर अटूट आस्था के चलते लोग अपने ईष्ट देवी देवताओं के मंदिरों का सौन्दर्यीकरण और नव निर्माण कर रहे हैं यह एक अच्छी पहल है। विधायक ने मंदिर को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मंदिर समिति और ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button