उत्तराखंड

पहाड़ों में बर्फबारी से प्रकृति ने ली मुस्कराहट

बर्फबारी

केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, कार्तिक स्वामी में बर्फ ही बर्फ

देहरादून। लम्बे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों को जनवरी के मध्य माह में तब राहत की सांस लेने को मिली जब चारों ओर बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। यहां बारिश के चलते मौसम पूरी तरह बदल गया है। बर्फबारी वाले स्थानों पर जमकर बर्फबारी हुई और पहाड़ों में इस बर्फबारी से प्रकृति ने मुस्कराहत ले ली। आने वाले दिनों में और भी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

 

केदारनाथ में 5, दुगलविट्टा चोपता में 2 और कार्तिक स्वामी में 3 फीट बर्फ गिरी

बीती रात से पहाड़ों में अनेक स्थानों पर मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। वहीं मसूरी, धनौल्टी, बदरीनाथ, केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ, चन्द्रशिला, कार्तिक स्वामी, चिरबटिया, चोपता, औली, हेमकुंड साहिब आदि स्थानों में जमकर बर्फबारी हुई है। केदारनाथ में करीब 5 फीट बर्फ गिर गई है। जबकि कार्तिक स्वामी में 3 फीट बर्फ गिरी है।

 

ऐसे ही चोपता दुगलविट्टा में भी 2 फीट से अधिक बर्फ गिरी है। केदारनाथ में बर्फबारी के कारण अब निर्माण कार्य पूरी तरह बंद हो गए हैं। यहां रह रहे मजदूर भी वापस लौट गए हैं। खेती के लिए भी बर्फबारी बेहतर हुई है। वहीं बर्फबारी के बाद पहाड़ों में पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है।
——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button