उत्तराखंड

विधायक भरत चौधरी को मिला संस्कृत गौरव सम्मान

संस्कृत गौरव सम्मान

संस्कृत सप्ताह महोत्सव में राज्यपाल के हाथों में मिला सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सहयोग से देहरादून में चल रहे संस्कृत सप्ताह महोत्सव में रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुररस्कार राज्यपाल गुरमीत सिंह के हाथों उन्हें दिया गया। विधायक को पुरस्कार मिलने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

विधानसभा की जनता ने जताई खुशी

प्रदेश में संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने एवं दूसरी बार विधायक पद की शपथ संस्कृत भाषा में लेने वाले विधायक भरत सिंह चौधरी को संस्कृत गौरव सम्मान मिला है। संस्कृत गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक चौधरी ने कहा विधानसभा में महज एक संस्कृत भाषा में शपथ लेने पर राज्यपाल के हाथों यह सम्मान पाना मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा की यह सम्मान उनकी विधानसभा की जनता का सम्मान है, जिनकी वोट की वजह से वह दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए है। उन्होंने कहा की उनका प्रयास संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ संस्कृत भाषा का उन्नयन हो इस दिशा में रहेगा। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आमजन की भागीदारी जरूरी है। ताकि संस्कृत भाषा के अस्तित्व को बचाया जा सके। इधर, चौधरी को सम्मान मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय जनता ने खुशी व्यक्त की।
———-

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button