उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में भाजपा ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ

हर घर तिरंगा अभियान

विधायक भरत चौधरी ने कार्यकर्ताओं के लिए किया विक्रय केंद्र का श्रीगणेश

रुद्रप्रयाग। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर भाजपा द्वारा जिले में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर दिया गया है। भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग में विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा विक्रय केंद्र का भी श्रीगणेश किया गया है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को भव्य रूप से संचालित करने का आह्वान किया गया।

9 अगस्त तक हर गांव में पहुंचा दिया जाएगा तिरंगा

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए सभी कार्यकर्ता इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें। हर घर तिंरगा अभियान के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपाई अनूप सेमवाल ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हर बूथ स्तर तक की योजना रचना बना दी गई है। प्रचार प्रसार के माध्यम से घर घर तिरंगा पहुंचाया जाएगा। भाजपा ने बूथ से लेकर मण्डल, विधानसभा और जिले की टीमों का गठन कर दिया है।

कार्यकर्ता उत्साह के साथ करें कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी

सेमवाल ने बताया कि 9 अगस्त तक हर गांव तक तिरंगा झण्डा पहुंचा दिया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के सह संयोजक त्रिलोक सिंह रावत, विधानसभा संयोजक भारत भूषण भट्ट, विक्रय केंद्र प्रभारी सुनील नौटियाल, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भण्डारी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सतेराखाल मण्डल अध्यक्ष गम्भीर विष्ट, तिलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष कुलवीर रावत, अगस्त्यमुनि मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन नेगी, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, रुद्रप्रयाग ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी, वरिष्ठ नेता चरण सिंह राणा, भूपेंद्र भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास डिमरी, अरूण कप्रवाण, अमित प्रदाली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
———

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button