उत्तराखंड

अरे भाई, इन हमलावर बंदरों से तो कोई बचा लो!

जीना मुश्किल:

ऊखीमठ में फिर से बंदरों के झुंड ने किया महिला पर हमला

रुद्रप्रयाग। भगवती शैव

नगर में बंदरों से हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को एक बार फिर बंदरों के झुंड ने मन्दिर मार्ग पर ओंकारेवर वार्ड निवासी बबीता देवी पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह बंदरों को भगाया। बाद में महिला को उपचार के लिए भेजा गया।

बंदरों की समस्या का समाधान न करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश
ऊखीमठ नगर में आए दिन बंदर राहगीरों पर हमला कर रहे हैं साथ ही काट रहे हैं जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों से हमले दो सप्ताह के भीतर यह चौथी घटना है। आए दिन बंदरो द्वारा लोगों को काटने की बात आम हो गयी है। रास्तों में झुंड बनाकर बैठे बन्दर बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा हमले कर रहे हैं। उसके बावजूद भी सरकार,स्थानीय नगर प्रशासन व तहसील प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। पिछले डेढ़ महीनों में बंदरों से काटने की एक दर्जन से अधिक घटनाएं हो गयी हैं। बंदरों से काटने की घटनाएं सबसे ज्यादा ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर हो रही हैं। बंदरो का ख़ौफ़ ऐसा है कि बुजुर्ग व बच्चे अकेले घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। स्थानीय लोग सीएम से लेकर डीएम तक बंदरो की समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन स्थिति जस की तस है। बंदरो के आतंक से परेशान नगरवासियों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
——-
ऊखीमठ में अब तक बंदरों के हमले की घटनाएं-
रविवार को राइंका ऊखीमठ के निकट ओंकारेश्वर वार्ड निवासी बबीता देवी पर बंदरों ने हमला कर उनके हाथ एवं पीठ पर घाव किए, जबकि रविवार को ही ओंकारेश्वर मंदिर के निकट स्थानीय युवक प्रवीण शैव पर बंदरो ने हमला किया। बीते चार दिन पूर्व ओंकारेश्वर वार्ड निवासी इन्द्रमती देवी पर बंदरों ने हमला किया। जिसके बाद पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती कर उनके सिर पर चार टांके लगाए गए। बीते पांच दिन पूर्व राइंका ऊखीमठ के छात्रों पर बंदरों के झुंड ने हमला किया जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचाव किया। एक सप्ताह पूर्व भटेश्वर वार्ड निवासी राकेश तिवारी पर ओंकारेश्वर मंदिर के निकट बंदरों के झुंड ने हमला किया जिसके बाद उन्होंने पीएचसी ऊखीमठ में उपचार किया।
——–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button