उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की 104 वर्षीय धर्मपत्नी का निधन

दुखद

रुद्रप्रयाग जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी चंद्रा देवी

रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लॉक के गैड़ निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत कांति सिंह की धर्मपत्नी चंद्रा देवी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह जिले की सबसे वयोवृद्ध वीरनारी थी। उनके निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह 1940 में देश को आजादी दिलाने की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। जिपंस विनोद राणा ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कांति सिंह मात्र 25 वर्ष की उम्र मे शहीद हो गए थे। वहीं वीरनारी चन्द्रादेवी के निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवारी, विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, जिपंस विनोद राणा, जिपंस गणेश तिवारी, जिपंस सुमन नेगी, क्षेपंस लक्ष्मण राणा, पूर्व जिपंस संगीता नेगी, प्रधान राजेश्वरी देवी, विक्रम सिंह, देवेंद्र पंवार आदि ने शोक व्यक्त किया।
——-

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button