उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग उद्योग नगर मंडल में शुरू हुई चुनावी हलचल

चुनावी तैयारी

उद्योग नगर मंडल की कार्यकारिणी का कार्यकाल हुआ पूरा

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर में नगर उद्योग व्यापार मंडल का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसलिए जिला उद्योग व्यापार मंडल नई कार्यकारिणी के चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। 21 से 30 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जबकि 15 अप्रैल से पहले चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

व्यापार मंडल 21 मार्च से 30 मार्च तक चलाएगा सदस्यता अभियान

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च 2023 को नगर व्यापार मंडल रुद्रप्रयाग का कार्यकाल समाप्त हो गया है। व्यापार मंडल के नियमों के अनुसार तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद चुना किया जाना है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि व्यापार मंडल द्वारा चुनी जाने वाली नई कार्यकारिणी में सभी व्यापारियों का योगदान हो। उन्होंने बताया कि 21 से 30 मार्च तक चलाए जाने वाले सदस्यता अभियान में प्रति व्यापारी के लिए 50 रुपया शुल्क तय किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल से पहले नगर मंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button