उत्तराखंड

डीएम बने डॉक्टर, जिला अस्पताल में किया मरीजों का अल्ट्रासाउंड

अभिनव पहल

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने अभिनव पहल शुरू कर दी है। वह जिला अस्पताल और सीएचसी अगस्त्यमुनि मरीजों का अल्ट्रसाउंड कर रहे हैं। रविवार को जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने 32 अल्ट्रसाउंड किए। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी अभी तक 111 अल्ट्रसाउंड कर चुके हैं।

रविवार को छुट्टी के दिन डीएम डॉ सौरभ गहरवार दे रहे हैं अस्पतालों में बतौर डॉक्टर सेवाएं

रुद्रप्रयाग जनपद में कार्यभार संभालते ही जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने जनता को बड़ी राहत दी है। एक ओर कलक्ट्रेट में जनता मिलन कार्यक्रम से गांव-गांव के लोगों को बड़ी राहत दी है। वहीं अपने डॉक्टर होने का लाभ भी जनता को पर्याप्त देने लगे हैं। जिलाधिकारी एक रेडियोलॉजिस्ट भी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जनपद में सीएचसी अगस्त्यमुनि और जिला चिकित्सालय में अल्ट्रसाउंड करने की कार्रवाई पूरी करने के बाद मरीजों को सुविधा देनी शुरू कर दी है। सप्ताह भर जनता के साथ ही प्रशासनिक कार्यो की व्यस्तता के बाद रविवार को छुट्टी के दिन भी वह जन सेवा में लगे हैं।

जनता में जिलाधिकारी की पहल की हो रही प्रशंसा

जिलाधिकारी हर रविवार को अस्पतालों में अल्ट्रसाउंड कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एचसीएच मार्तोलिया ने बताया कि जिलाधिकारी ने बीते दो रविवार को सीएचसी अगस्त्यमुनि में अल्ट्रसाउंड किए। जिनमें 79 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया। जबकि इस रविवार को जिला चिकित्सालय में 32 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी एक कुशल रेडियोलॉजिस्ट हैं इसलिए उनकी भवनाएं हैं कि जनता को बेहतर सेवाएं दी जा सके। इसे पूरे स्वास्थ्य विभाग को खुशी मिली है। इधर, जिलाधिकारी की पहल का जनपद की जनता एवं महिला एवं जनप्रतिनिधि सराहना कर रहे हैं।
——————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button