उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में अक्षत कलश यात्रा में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब

अक्षत कलश यात्रा

रुद्रप्रयाग। विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस द्वारा नगर मुख्यालय में अयोध्या राम जन्म भूमि से पूजित अक्षत कलश के पहुंचने पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रामभक्तों ने यात्रा में भागीदारी की। जय श्रीराम के जयघोषों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बना।

गुलाबराय से लेकर पेट्रोल पंप तक रैली कर मनाई खुशी

रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या के संतों की ओर से पूजित अक्षत कलश का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत किया गया। शनिवार सुबह विहिप, आरएसएस, बजरंग दल, भाजपा के सभी संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में रामभक्त गुलाबराय मैदान पहुंचे। जहां से रैली के माध्यम से रामभक्त उत्साह और उमंग के साथ जय श्रीराम के जयघोषों के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। पेट्रोल पंप से होते हुए रैली नए बस अड्डे पहुंचे जहां एक संतो और विहिप एवं आरएसएस के पदाधिकारियों के उदबोधन के साथ रैली का समापन किया गया।

इस मौके पर कोटेश्वर के महंत शिवानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की मूर्ति की अयोध्या में 22 को प्राण प्रतिष्ठा होगी। यहां पहुंचे संतों द्वारा पूजित अक्षत भक्तों को बांटे जाएंगे। कहा कि भगवान के अयोध्या आने की खुशी के आनंद का वर्णन करने के लिए शब्द नहीं है। भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी एवं शैलारानी रावत ने कहा कि आज का दिन प्रभु राम के भक्तों के लिए खुशी का दिन है। जिस दिन का इंतजार किया जा रहा था वह अब सम्मुख आ रहा है।

बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल, आरएसएस और भाजपा सहित अनेक रामभक्तों ने की भागीदारी

विहिप के जिलाध्यक्ष भरत रावत ने कहा कि गुलाबराय से पेट्रोल पंप तक अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सभी हिन्दू धर्म के अनुयायियों ने प्रतिभाग किया है।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, कोटेश्वर महंत शिवानंद गिरी, रुद्रनाथ महंत धर्मानंद गिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व अध्यक्ष दिनेश उनियाल, विहिप अध्यक्ष भरत रावत, गंभीर सिंह रावत, क्षेपंस भूपेंद्र भंडारी, सुरेंद्र रावत, अजय सेमवाल, अमित प्रदाली, वाचस्पति सेमवाल, सरला खंडूरी, लक्ष्मण कप्रवान, महेश डियून्डी, चन्द्रमोहन सेमवाल, विकास डिमरी, सुरेंद्र रावत, पार्वती गोस्वामी, सुरेंद्र जोशी, गिरवीर रावत सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button