उत्तराखंड

ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथीग में कल अगस्त्यमुनि में आएंगे सीएम

सीएम दौरा

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार को रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान सीएम ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथीग में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रचीन देवल से अगस्त्यमुनि खेल मैदान तक करेंगे रोड शो

जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम में अगस्त्यमुनि पहुंचेंगे। इस दौरान उनके द्वारा प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि खेल मैदान तक रोड शोक किया जाएगा। साथ ही नारी शक्ति वंदन महोत्सव के ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में शामिल होंगे। सीएम पूर्वाह्न 11:55 बजे सहस्रधारा हैलीपैड़ से हैलीकॉप्टर द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के लिए प्रस्थान कर 12:25 बजे पीजी कालेज अगस्त्यमुनि मैदान पहुंचेंगे। यहां से 12:30 बजे प्राचीन देवल पहुंचेंगे। जहां 12:35 बजे प्राचीन देवल अगस्त्यमुनि से 1:15 बजे अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम 1:15 बजे से मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त्यमुनि में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम संपंन होने के बाद सीएम पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि से 3:35 बजे जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button