उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के जन्म दिन पर केक काटकर मनाई खुशी

जनपद स्थापना दिवस

रुद्रप्रयाग जनपद निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर रुद्रप्रयाग नगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रुद्रप्रयाग जनपद निर्माण के दौरान महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने जनपद निर्माण में किए गए संघर्ष एक दूसरे से साझा किए।

वक्ताओं ने किए एक दूसरे से साझा किए जनपद निर्माण संघर्ष के अनुभव

नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि इस बार नई पहल करते हुए जनपद निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को सम्मान किया गया। उन्होंने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि हर कोई जनपद के विकास के लिए अपना योगदान जरूर दें।

जनपद निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने पर पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण को किया सम्मानित

इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण ने कहा जनपद निर्माण के संघर्ष की कहानी बयां की। रुद्रप्रयाग में आंदोलन की शुरूआत से लेकर बसपा में जाने और फिर डा. हरक सिंह रावत के सहयोग से यूपी की तत्तकालीन मुख्यमंत्री मायावती से रुद्रप्रयाग जनपद की घोषणा करवाने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंदोलन में श्रीधर प्रसाद खाली, प्रताप सिंह पुष्पवाण, पुष्कर सिंह कंडारी, इन्द्र सिंह रावत का विशेष योगदान रहा है। इसके साथ ही प्रदीप बगवाड़ी, माधो सिंह नेगी, पत्रकार रमेश पहाड़ी का भी विशेष सहयोग रहा है।

जनपद निर्माण के संघर्षो को लेकर किया गया गोष्ठी का आयोजन

कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह रावत, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, बंटी जगवाण, दीपा आर्य, देवेश्वरी नेगी, जसपाल पंवार, प्रशांत डोभाल, प्रेम सिंह गुसाईं, दयाल सिंह नेगी आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण के साथ ही स्वर्गीय इन्द्र सिंह रावत के पुत्र खुशहाल सिंह रावत, दीपा आर्य को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया।

यह लोग थे मौजूद-

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र सिंह झिंकवाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, प्रेम सिंह गुसाईं, दयाल सिंह नेगी, प्रशांत डोभाल, हरीश गुसाईं, देवेश्वरी नेगी, दीपा आर्य, शांति भट्ट, सुंदरी शाह, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, कुंवर सजवाण, बंटी जगवाण, शैलेंद्र भारती, दीपक भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, खुशहाल सिंह रावत, हरीश चन्द्र, दिगम्बर नेगी, जसपाल पंवार, ताजबर खत्री, महावीर पंवार, महावीर सिंह, महावीर नेगी आदि मौजूद थे।
———–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button