उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने चोपता और रुमसी में सुनी जन समस्याएं

बहुदेश्यीय शिविर

रुद्रप्रयाग। प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बहुदेश्यीय शिविर में जनता की समस्याएं सुनी। चोपता और रुमसी में अलग अलग शिविर में 230 शिकायतें दर्ज हुई। कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अफसरों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बहुदेश्यीय शिविर में 230 शिकायतें हुई दर्ज

जनपद भ्रमण पर आई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चोपता एवं रुमसी गांवों में आयोजित जनता दरवार एवं बहुउद्देशीय शिविर में जनता ने समस्याएं रखी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। चोपता में आयोजित शिविर में करीब 150 जबकि रूमसी में 80 से अधिक समस्याएं दर्ज की गई। इस मौके पर राइका चोपता की कमेटी ने विद्यालय की सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, जिपंस सुनीता बर्त्वाल ने चोपता में स्थापित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने, भाजपा जिलामंत्री गंभीर बिष्ट ने सतेराखाल क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की समस्या, नारी के ग्रामीणों ने क्षेत्र में मिनी स्टेडियम बनाने की बात कही। स्यूंपुरी के क्षेपंस गौरव सुपरियाल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति जिला कार्यालय एवं विकास भवन परिसर में लगाए जाने तथा स्वांरी ग्वांस गांव निवासी संगीता देवी ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने की मांग की। मंत्री रेखा आर्य ने गंभीरता से लेते हुए उनका यथाशीघ्र निराकरण करने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जन समस्याओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में कैबिनेट मंत्री, विधायक और सचिव स्तर के अधिकारी पूरे प्रदेश में जनता की समस्याओं के निस्तारण एवं विकास कार्यों के लिए काम कर रहे हैं।

जन समस्याओं के प्रति बर्दास्त नहीं होगी लापरवाही

चारधाम यात्रा एवं विशेष रूप से केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद की सभी ग्राम सभाओं एवं ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम या खेल मैदान के लिए आए हुए सभी प्रस्तावों को उन्हें जल्द भेजने के निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने दोनों बहुउद्देशीय शिविरों में आयोजित विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें पुरस्कृत किया। वहीं दोनों कार्यक्रमों में पहुंची गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट भेंट की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, सीएम के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू, प्रदेश समिति सदस्य विक्रम सिंह कंडारी, जिपंस सुनीता बर्त्वाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, अमित प्रदाली, मानवेंद्र कुमार, जगदीश नेगी, सचिन रावत आदि मौजूद थे।
——

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button