उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ में भाजपा की शानदार जीत

चुनावी नतीजा

रुद्रप्रयाग में फिर बड़े अंतर से जीते भरत सिंह चौधरी
जनपद की रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जोरदार जीत दर्ज करने में सफलता पाई। भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने इस बार भी कमाल कर दिया। उन्होंने 9528 मतों से विजय प्राप्त की जबकि केदारनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने रिकार्ड 7544 मतों से जीत दर्ज की। दोनों प्रत्याशियों के विजयी घोषित होने के बाद मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुटने के साथ ही खूब आतिशबाजी और गुलाल उड़कर जश्न मनाया गया।

केदारनाथ सीट पर शैलारानी की रिकार्ड जीत
रुद्रप्रयाग जिले में कुल दोनों सीटों के लिए 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें विधानसभा सीट 7 केदारनाथ से 13 एवं विधानसभा सीट 8 रुद्रप्रयाग से 12 प्रत्याशी शामिल थे। रुद्रप्रयाग सीट पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी मुकाबला था जबकि केदारनाथ सीट पर भाजपा-कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी में मुकाबला था। दोनों सीटों पर भाजपा पहले राउंड से अपनी प्रतिद्वदी से बढ़त बनाती चली जो निरंतर चलती रही। अंतिम राउंड तक भाजपा की बढ़त जारी रही। केदारनाथ सीट पर भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत को कुल 20678 मत पडे, जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत को 13134 मत लाने में सफल साबित हुए। भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी से 7544 मतों से विजयी हुई। यह भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी के मनोज रावत को 12005 एवं आप प्रत्याशी को कुल 4567 मत पडे। रुद्रप्रयाग सीट पर भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी को कुल 28647 मत पडे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल को 19119 मत पडे। यहां भी भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी से 9528 मतों से विजयी हुए। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी मातबर सिंह कंडारी को 4773 एवं उक्रांद प्रत्याशी 4570 मत पडे। मातबर सिंह कंडारी तीसरे और मोहित डिमरी चौथे स्थान पर रहे।

विधान सभा सीट-7 केदारनाथ
शैलारानी रावत- भाजपा- 20678
कुलदीप रावत- निर्दलीय- 13134
मनोज रावत- कांग्रेस- 12005
सुमन्त तिवारी- आप 4567
———-
विधानसभा सीट- 8 रुद्रप्रयाग
भरत चौधरी- भाजपा- 28647
प्रदीप थपलियाल- कांग्रेस- 19119
मातवर कण्डारी- निर्दलीय- 4773
मोहित डिमरी- उक्रांद- 4570

अपडेट- पोस्टल वैलेट के बाद
रुद्रप्रयाग सीट पर भरत सिंह चौधरी को 1013 पोस्टल वैलेट मिले। जिससे वह 10541 वोट से विजयी हुए। जबकि केदारनाथ सीट से शैलारानी रावत को 1208 पोस्टल वैलेट मिले। उनकी 8463 मतों से जीत हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button