उत्तराखंड

आशा नौटियाल महिला एवं शशांक रावत युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

भाजपा में नई जिम्मेदारी का ऐलान

आशा नौटियाल के महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनने से महिला मोर्चा होगा और भी सशक्त

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश में भाजपा के विभिन्न मोर्चों का गठन करते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शंशाक रावत को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत करेंगे युवा शक्ति को और भी मजबूत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेशभर में अपनी नई टीम तैयार कर दी है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न मोर्चों में नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चो की प्रदेश अध्यक्ष बनाकर महिला मोर्चा को और मजबूत करने का प्रयास किया। वहीं युवा मोर्चा में अल्मोडा के शशांक रावत को नई जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। देहरादून महानगर के जोगेंद्र पुंडीर को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

राकेश गिरी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने

जबकि हरिद्वार के राकेश गिरी को ओबीसी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। नैनीताल के समीर आर्य को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जबकि उधमसिंह नगर के राकेश राणा को अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और उधमसिंह नगर के ही इंतजार हुसैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपनी टीम बनाते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button