उत्तराखंड

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उप चुनाव में अमरदेई शाह निर्वाचित

जिपंअ का उप चुनाव

भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह को 11 और विपक्षी ज्योति देवी को मिले 6 मत

रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत रुद्रप्रयाग में अध्यक्ष के लिए हुए उप चुनाव में भाजपा की अमरदेई शाह दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने 5 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 11 मत मिले जबकि विपक्षी प्रत्याशी को कुल 6 मत मिले। इस चुनाव प्रक्रिया में एक सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया। निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला और एक दूसरे को बधाई दी।

जिपंअ के लिए हुए उप चुनाव में एक सदस्य ने नहीं लिया मतदान में भाग

आज विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की देखरेख में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 18 सदस्यों वाली जिला पंचायत के लिए दो बजे तक 17 सदस्यों ने मतदान किया जबकि एक सदस्य ने मतदान में भाग नहीं लिया। चुनाव प्रक्रिया संपंन होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की मौजूदगी में मतगणना का कार्य किया गया। साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की।

जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह को 11 मत मिले। जबकि विपक्षी सदस्यों की प्रत्याशी ज्योति देवी को कुल 6 मत मिले। इधर, जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने सभी 11 सदस्यों का आभार जताया। वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा की जीत पहले ही पक्की थी। पहले भी भाजपा के पास ही जिपंअ की कुर्सी थी जबकि बीच में किन्हीं कारणों से अविश्वास वाली स्थिति पैदा हुई किंतु दोबारा भाजपा ने जीत दर्ज की है।
———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button