उत्तराखंड

वाहन दुर्घटना में 1 दर्जन से अधिक लोगों की मौत

दुखद

चंपावत। टनकपुर-चंपावत हाईवे के सूखीढांग-डांडामीनार मार्ग पर सोमवार रात शादी से लौट रही मैक्स गहरी खाई में गिर गयी। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। रेस्क्यू का काम जारी है। दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक मैक्स वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सोमवार की रात 3.30 पर मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। 16 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। सभी 13 शव बरामद कर उनकी शिनाख्त भी कर ली गई है। मृतकों में चार महिलाएं और एक पांच साल की बच्ची भी शामिल है। जबकि गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button