उत्तराखंड

केदारनाथ दर्शन कर लौटी एनआरआई महिला तीर्थयात्री हुई खुश

प्रशासन और आपदा प्रबंधन की प्रशंसा

एनआरआई महिला तीर्थयात्री ने की प्रशासन और आपदा प्रबंधन की प्रशंसा
रुद्रप्रयाग। इंग्लैंड की एनआरआई महिला तीर्थयात्री सुप्रिया मुंद्रा ने केदारनाथ में दर्शन किए साथ ही यहां पहुंचने और अनेक व्यवस्थाओं के बेहतर मार्गदर्शन के लिए आपदा प्रबंधन, प्रशासन और सरकार का आभार जताया।

प्रशासन, राज्य और केंद्र सरकार की भी की तारीफ
बताते चलें कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हर दिन आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश विदेश के तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल निर्देशन में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू संचालन चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है। देश‌ विदेश में केदारनाथ धाम की सूचनाओं के लिए डेली यात्रा बुलेटिन/डेली रिपोर्ट जारी की जा रही है। साथ ही यात्रियों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन‌ सिंह रजवार द्वारा हजारों तीर्थयात्रियों को यात्रा मार्गदर्शन‌ प्रदान किया जा चुका है। बीते दिन इंग्लैंड निवासी एनआरआई सुप्रिया मुंद्रा ने केदारनाथ का नाम सुना था किंतु यहां कैसे‌ पहुंचेगी और भगवान केदारनाथ के दर्शन कैसे करेगी, उसे यह सपने जैसा लग रहा था। उनके द्वारा वीडियो जारी कर बताया गया कि इंटरनेट में केदारनाथ तीर्थयात्रा के लिए रुद्रप्रयाग के नोडल अधिकारियों की लिस्ट से उन्हें आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार का मोबाइल नंबर मिला तो उन्होंने संपर्क किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने‌ उन्हें केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। सुप्रिया सकुशल भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुकी है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन विभाग की व्यवस्थाओं की जमकर प्रशंसा की। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार का भी आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button