उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जनपद से भाजपा को मिली 26718 मतों की बढ़त

लोकसभा मतगणना

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद में लोकसभा चुनाव की मतगणना में ओवरऑल भाजपा आगे रही। साढ़े पांच घंटे चली मतगणना में गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को जनपद से 26718 मतों की बढ़त मिली। भाजपा को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 15980 मतों से आगे रही तो केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से 10372 मतों से आगे रही। कांग्रेस को जनपद में कुल 37965 मत मिले।

अगस्त्यमुनि खेल मैदान में मतगणना के दौरान रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम से गिनती शुरू हुई। शुरू से लेकर अंत तक हर राउंड में भाजपा की लीड बढ़ती रही। जनपद से भाजपा को कुल 26718 मतों की बढ़त मिली। भाजपा को रुद्रप्रयाग विधानसभा से 15980 और केदारनाथ विस क्षेत्र से 10372 मतों की बढ़त मिली। मतों की गिनती का काम दोपहर डेढ़ बजे पूरा कर लिया गया। भाजपा कांग्रेस के अलावा अन्य प्रत्याशियों में धीर सिंह को दोनों विधानसभा में 767, अर्जुन सिंह को 207, आशुतोष सिंह को 534, डॉ मुकेश पंत को 210, रेशमा पंवार को 516, विनोद कुमार शर्मा को 132, श्याम लाल को 130, सुरेशी देवी को 237, दीपेन्द्र सिंह नेगी को 315, मुकेश प्रकाश को 516, सोनू कुमार को 739 मत प्राप्त हुए। जबकि नोटा को कुल 1909 मत मिले। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने मतगणना सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपंन होने पर सभी मतगणना कर्मियों, अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button